![]() |
| महिला सशक्तिकरण तथा ग्रामीण हरियाणा। |
महिला सशक्तिकरण तथा ग्रामीण हरियाणा।
ग्रामीण भारत में महिला सशक्तिकरण की आवाज बहुत कम सुनने को मिलती है। वैसे तो हरियाणा की बेटियाँ लगभग हर क्षेत्र में भारत का नाम चमका रही हैं लेकिन फिर भी इसी ग्रामीण क्षेत्र में एक ऐसी पीढ़ी निवास करती है जो अभी भी घरेलू उहापोह में उलझी हुई है। हालाँकि ग्रामीण क्षेत्र में टेक्नोलोजी के आगमन से शारीरिक क्षमता के कार्य बहुत कम रह गए हैं , ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में मनोविज्ञान से जुडी बीमारियां बढ़ती जा रही हैं। और ग्रामीण क्षेत्र के लोग आदतन ऐसी बीमारियों के इलाज के लिए नीम हकीम या झाड़फूंक वालों का सहारा लेते हैं। पहले इनकी बताई विधियाँ लोगों पर असर करती थी लेकिन लगाकर टीवी तथा अन्य मिडिया पर चलने वाली अद्वेर्तिसेमेन्ट्स ने ग्रामीण मानव के मष्तिष्क से बहुत बड़ा खिलवाड़ किया है। जिससे अभी उसकी स्थिति ऐसी है के ना तो कोई देशी विधि और ना कोई अंग्रेजी इलाज उसे किसी बिमारी से परमानेंट छुटकारा दिला पा रहा है।
हमारे समझे अनुसार अगर ग्रामीण महिलाओं (बुजुर्ग और नई पीढ़ी को जन्म देने वाली) को एक अलग तरीके से शिक्षित और सशक्त करना होगा। इसकी शुरुआत में आप अपना योगदान देने के लिए लाइक कमेंट और शेयर जरूर करें ताकि हम अपनी आवाज सिर्फ हरियाणा तक सिमित ना रखके पुरे भारत में पहुंचा सकें।

No comments:
Post a Comment